सोमाली डाकुओं ने हाईजैक किया ईरानी जहाज, खतरे में 23 यात्रियों की जान

सोमाली समुद्री डाकुओं ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को अगवा कर लिया है. इस जहाज में 23 लोग सवार थे जिसमें 21 ईरानी और दो सोमाली सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे. 'अजिनी' नाम के इस जहाज को पूर्वोत्तर सोमालिया के तटीय कस्बों बंदर बायला और हाफुन के बीच अगवा किया गया.



