दूसरे मैच में यूं ही मैन ऑफ द मैच नहीं बन गए अंशुल, पहले मैच की नाकामी काम आई, कहा- एक मुकाबला करियर नहीं तय करता

इस मैच में तीन भारतीय गेंदबाजों ने विकेट लिए और सबसे कम विकेट अंशुल कंबोज को मिले। इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से वह करके दिखाया, जिसकी उम्मीद टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार से थी।


