IND vs NZ: करीब 40 के रोहित शर्मा का ऑकलैंड ODI में कमाल, डेरिल मिचेल को रॉकेट थ्रो से किया रन आउट, VIDEO

ऑकलैंड के ईडन पार्क में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबको हैरान कर दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिचेल को रन आउट कराने में अहम भूमिका निभाई. रोहित ने तेजी से गेंद पकड़कर अंडरआर्म थ्रो किया और केएल राहुल ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं. मिचेल 28 रन बनाकर आउट हुए.


