हैदराबाद में 6.78 करोड़ के नकली नोट जब्त, किराए के मकान में चल रहा था 'कारखाना'; चार गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने अब्दुल्लापुरमेट और शादनगर SOT के साथ मिलकर 6.78 करोड़ रुपये के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकली नोट छापने के उपकरण भी जब्त किए, साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि वे नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगते थे।


