Honda की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम हुआ कंफर्म: Honda ALPHA की भारतीय बाजार में होगी एंट्री, 2 दिसंबर को ग्लोबल डेब्यू

होंडा की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम अल्फा होगा। Honda ALPHA को दो बैटरी पैक विकल्पों (65kWh से 75kWh) के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है, जो सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट पर काम करेगी। इसके डिजाइन में नियर-वर्टिकल रियर एंड, मस्कुलर सी-पिलर और फ्रंट नोज पर इल्यूमिनेटेड होंडा लोगो जैसी अनूठी स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी, महिंद्रा बीई6 और मारुति ई-विटारा जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।



-1793715369987_v.webp)