इजरायल को नहीं मिलेगी अमेरिकी सैन्य मदद, ट्रंप का ऐलान, बोले- इसी साल बंद होगी फंडिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को चार बिलियन डॉलर के मिलिट्री फंडिंग बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इजरायल को अमेरिकी मिलिट्री फंडिंग इसी साल के अंत में बंद की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले के जानकारी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दे दी है। इस पर इजरायल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


