ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर लड़ेंगी चुनाव, जीत मिली तो ISSF की इस कमेटी में मिलेगी जगह, बताया फ्यूचर प्लान
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर अब खेल प्रशासन में नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं. उन्हें 2026-2030 के कार्यकाल के लिए ISSF एथलीट्स कमेटी के चुनाव में पिस्टल कैटेगरी से उम्मीदवार बनाया गया है. इस चुनाव में 10 उम्मीदवार दो पदों के लिए मुकाबला करेंगे. मनु ने खिलाड़ियों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे भी सामने रखे हैं.



