'पापा मैं हूं ना; आप सो जाओ...', रांची में रातभर देखभाल करता रहा बेटा, सुबह उसी बीमार पिता ने ले ली जान

रांची के बेड़ो प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बेटा रातभर पिता की देखभाल करता था और सुबह उसकी आंख लगते ही यह खौफनाक वारदात हुई।



