आखिर मैं इतनी मेहनत क्यों करूं? टीम इंडिया में बार-बार नजरअंदाज होने पर छलका सरफराज खान का दर्द
सरफराज खान ने टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किए जाने पर अपनी निराशा जाहिर की है. मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि कई बार मन में सवाल आता है कि आखिर इतनी मेहनत क्यों करूं, लेकिन पिता नौशाद को संघर्ष करते देखकर वह फिर मैदान पर उतरते हैं. सरफराज ने विदेशी परिस्थितियों में बनाए अपने रनों का भी जिक्र किया.

