'इंदिरा गांधी के परिवार का कोई न आए...' राहुल के मानसा दौरे से पहले झोटा के पिता का बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने जाने वाले थे, लेकिन झोटा के पिता भीम सिंह ने उनसे न आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राहुल इंदिरा गांधी के परिवार से हैं और अगर उनके परिवार के सदस्य प्रदर्शन के पास आएंगे तो उन्हें पंथ से निष्कासित किया जा सकता है.



