Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया, 10 प्रतिशत गिरे कंपनी के शेयर, जानिए

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया, 10 प्रतिशत गिरे कंपनी के शेयर, जानिए राष्ट्रपति ट्रंप क्या बोले
दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
हांगकांग : एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया जिससे मामले ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं पैदा कर दी हैं.
कथित चीनी जासूस के साथ प्रेम प्रसंग के बाद, हुआंग पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था. बुधवार देर रात, मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि हुआंग का एक और विवाहेतर संबंध था, जो एनवीडिया की एक ऐसी कर्मचारी के साथ था जो उनके अधीन काम करती है.
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, एनवीडिया के शेयरों में गुरुवार को बाजार खुलने से पहले के लेनदेन के दौरान 10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "अब जब Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग, जिन्होंने शानदार काम किया है, ने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए सिर्फ एक ही आदमी है - एप्पल के टिम कुक. एक लेजेंड ने एक लेजेंड की जगह ली है."
कोलेट क्रेस संभालेंगी कंपनी की कमान
एनवीडिया की मौजूदा एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है. वो सितंबर 2013 से कंपनी के साथ हैं. इससे पहले वो सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों में फाइनेंस से जुड़े पदों पर काम कर चुकी हैं. क्रेस स्थायी सीईओ की नियुक्ति होने तक अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगी. इस दौरान वो सीएफओ का पद भी अपने पास रखेंगी.
बोर्ड को कारोबार जारी रहने का भरोसा
कंपनी के बोर्ड ने हार्वे सी. जोन्स को पहली बार बोर्ड चेयरमैन नियुक्त किया है. जोन्स ने कहा कि क्रेस को कंपनी के कारोबार, ग्राहकों और वित्तीय स्थिति की अच्छी समझ है. बोर्ड को भरोसा है कि नेतृत्व में बदलाव के बावजूद कंपनी का कामकाज, ग्राहकों से किए गए वादे और नए प्रोडक्ट लाने की योजना बिना रुकावट जारी रहेगी.
एनवीडिया प्रमुख का इस्तीफा कितना अहम?
63 वर्षीय हुआंग पर उनके व्यक्तिगत संबंधों और कंपनी के लिए उनके संभावित प्रभावों को लेकर जांच बढ़ गई है. बता दें कि हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी. उन्होंने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में बदल दिया है. वह ग्लोबल एआई उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं.
हुआंग के मुहर लगाने वाले Nvidia बोर्ड में कौन-कौन?
एनवीडिया में कोई पारंपरिक बोर्ड चेयरमैन नहीं होता, बल्कि एक लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर होता है. हुआंग के अलावा बोर्ड के सभी 10 सदस्य स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) हैं. भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह (एली लिली की पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर) इस बोर्ड का प्रमुख हिस्सा हैं और वह कंपनी की ऑडिट कमेटी व कंपनसेशन कमेटी दोनों में शामिल हैं.
जेन्सेन हुआंग के CEO पद से हटने के बाद Nvidia के शेयर लगभग 10 प्रतिशत गिरे
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग के सीईओ पद से हटने के बाद Nvidia के शेयर भारी बिकवाली के दबाव में आ गए, क्योंकि निवेशक दुनिया की सबसे कीमती चिपमेकर कंपनी में लीडरशिप की कमी को लेकर चिंतित थे. इस बिकवाली से इसके मार्केट कैपिटलाइज़ेशन से सैकड़ों अरब डॉलर कम होने का खतरा है.
जेन्सेन हुआंग के सीईओ पद से इस्तीफ़ा देने के बाद गुरुवार को एनवीडिया के शेयर ओवरनाइट और प्री-मार्केट ट्रेडिंग में गिर गए, क्योंकि निवेशकों ने उस आदमी के अचानक जाने पर प्रतिक्रिया दी जिसने तीन दशकों से ज़्यादा समय तक कंपनी को लीड किया था.
सेशन के दौरान मौजूद Yahoo Finance डेटा के अनुसार, स्टॉक ओवरनाइट ट्रेडिंग में 7.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 160.25 डालर पर ट्रेड कर रहा था. यह बुधवार को 173.73 डालर पर बंद हुआ था.



