नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर वेद राही, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 'गुल गुलशन गुलफाम' से घर-घर में हुए थे मशहूर

दिग्गज लेखक और फिल्ममेकर वेद राही का 93 वर्ष की उम्र में ठाणे स्थित आवास पर निधन हो गया। 'गुल गुलशन गुलफाम' के निर्देशक वेद राही डोगरी साहित्य और हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए याद किए जाएंगे।


