Haryana News: पांच दिन तक फर्जी अदालत और गिरफ्तारी का डर, कैथल में बुजुर्ग महिला से 1.23 करोड़ की ठगी

Haryana Cyber Fraud: हरियाणा के कैथल में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 77 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका वेद कुमारी से 1.23 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी और वकील बताकर ठगी की। जब बेटा घर पहुंचा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।



