न इधर के रहे, न उधर के... वैभव सूर्यवंशी को कहां फंसा दिया?

पांच मैचों की सीरीज में दो मौके, बल्लेबाजी के दो अलग-अलग नंबर और फिर वही बेंच! न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को कभी नंबर-3 पर आजमाया गया, तो कभी ओपनिंग में उतारा गया. 19 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी भी उनकी जगह नहीं बचा सकी. आखिर इस पूरे दौरे में वैभव ने क्या पाया और क्या खोया?
