एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री... तिलक वर्मा कप्तान, रजत पाटीदार को भी बड़ी जिम्मेदारी
एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. तिलक वर्मा कप्तान और रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे. अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा भी टीम में हैं. टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला जाएगा.
