देवास में शराब तस्करी रोकने गए TI को ट्रक ने कुचला, मौत; परिवार को ₹1 करोड़ और पत्नी को SI की नौकरी

मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव TI दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई. CM मोहन यादव ने परिवार को 1 करोड़ रुपये और पत्नी को SI की नौकरी देने का ऐलान किया है.



