Rajasthan: पुष्कर मेले में जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 12 शहरों से चलेंगी रोडवेज की 100 से ज्यादा एक्स्ट्रा बसें

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। अजमेर समेत 12 शहरों के डिपो से बसें आएंगी। कार्तिक पूर्णिमा पर बसों के सबसे ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे।



