सैंकड़ों फीट ऊंचे बिजली के तारों में फंसा विदेशी पैराग्लाइडर, हिमाचल प्रदेश के मंडी में 3 घंटे में यूं हुआ रेस्क्यू

Paragliding In Himachal Pradesh: पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसे करने लोग दूर-दूर से हिमाचल पहुंचते हैं। मगर दुर्घटना होने की संभावना तो बनी ही रहती है। एक रशियन पैराग्लाइडर का मानो मौत से सामना ही हो गया है। उनका आसमान सी ऊंचाई पर लटकने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में उन्हें बचा लिया गया था।



