कहां अटक गए महाराष्ट्र के चाणक्य, NCP के दोनों गुट कब होंगे एक?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठेगी इसका अंदाजा लगाने में राजनीतिक पंडित भी गच्चा खा जाते हैं. महाराष्ट्र के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार एनसीपी के दोनों धड़ों को एक सूत्र में पिरोने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है. बात और मुलाकात का दौर लगातार जारी है, पर एनसीपी के दोनों गुट एक होंगे इसको लेकर अभी भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.



