Una Crime News: हिमाचल के ऊना में दिवाली पर खूनी संघर्ष, पति-पत्नी की मौत, पटाखों को लेकर हुआ था विवाद

Himachal Pradesh Horror: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में ओंकार सिंह और उनकी पत्नी वीना देवी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।



