गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

Union Home Minister Amit Shah's visit to Gujarat : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर गुजरात दौरे के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और गृह मंत्रालय से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और गृह विभाग व पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने गुजरातवासियों को दीवाली और नूतन वर्ष (गुजराती नव वर्ष) की शुभकामनाएं दीं। - Home Minister Amit Shah held a high-level meeting with Chief Minister Bhupendra Patel



