'डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाऊंगा', भाई को आखिरी बार कॉल कर कहा- हादसे में पति-पत्नी और दोनों बेटों की मौके पर मौत

Chhattisgarh News: गरियाबंद के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

