पिज्जा और मिठाई के बाद सब्जी-फल दुकानों की पड़ताल, पटना में सेब, केला और आलू के लिए गए नमूने

Bihar Food Safety Unit: बिहार स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने पटना के आयकर गोलंबर, बोरिंग रोड और कदमकुआं में 7 फल-सब्जी दुकानों की पड़ताल की। जांच के दौरान सेब, केला, अनार, शरीफा और आलू के नमूने लैब भेजे गए। बिना लाइसेंस के चल रहे दुकानों को 14 दिनों के भीतर वैध लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।



