'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, BookMyShow पर एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें

'रामायण' ने बुकमायशो पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सिर्फ एक घंटे के भीतर फिल्म के 1.11 लाख टिकट बिक गए। रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के प्रति घंटे टिकट बुकिंग के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।



