पहले मर्डर किया, फिर निकाला सोने का दांत... 500 रुपए के लिए पड़ोसन ने की शख्स की हत्या

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पड़ोसन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेखा उर्फ रीता 500 रुपये मांगने पहुंची थी. पैसे नहीं मिलने पर उसने बुजुर्ग का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सोने के जेवर, पायल और यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई.


