बेटे की मौत से मां को लगा सदमा, बॉडी देखते ही तोड़ दिया दम, एक साथ उठी अर्थी तो पूरा गांव रो दिया

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. बरसर के समोह गांव में 63 वर्षीय बलदेव सिंह की सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बेटे की मौत का सदमा उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञान देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं. बेटे का शव घर पहुंचते ही वह बेसुध हो गईं.



