ज्वेलरी शॉप से 1.75 करोड़ का सोना चोरी, लाल साड़ी वाली महिला ने ऐसे किया कांड

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एक ज्वेलरी दुकान से करीब पौने दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। शहर के व्यस्त पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलरी में शनिवार को अज्ञात महिलाओं ने कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर लगभग 1200 ग्राम सोने से भरा बॉक्स चुरा लिया।, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan



