असम:ऑयल इंडिया के ठिकाने पर आग से अब तक चार की मौत, तीन की हालत गंभीर; मरने वालों में सभी कंपनी के कर्मचारी

Assam Oil India Fire Accident Death Toll Rises To Four असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया के तेंगाखाट स्थित टैंक फार्म में छह नवंबर को रखरखाव के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में अब तक चार कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। रविवार को मैकेनिकल हेल्पर शैलेन गोगोई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी कर्मचारी मुंबई की कंपनी स्पेक्ट्रॉन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के थे।


