मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

दिवाली की रात महाराष्ट्र में आतिशबाजी के बीच आग की कई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। ठाणे में 4 जगह आग लगने की सूचना मिली, जिसमें कलवा की 40 मंजिला इमारत और एलबीएस रोड स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग शामिल हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।



