ललन सिंह पर बोलकर नीरज कुमार इसलिए हुए शांत, बड़े नेता का आ गया फोन, एनबीटी एक्सक्लूसिव

हाल के दिनों में दो नाम बड़े चर्चा में रहे। एक तो बाहुबली विधायक अनंत सिंह और दूसरे MLC नीरज कुमार। अनंत सिंह पर पार्टी ने बागी होने के चलते कार्रवाई ही कर दी। लेकिन वहीं नीरज कुमार भी ललन सिंह से खिलाफ बोल गए। हालांकि बाद में उनके तेवर नरम हो गए। क्योंकि उनके पास एक बड़े नेता का फोन आया।


