देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला, चेकिंग के दौरान वारदात, ड्राइवर फरार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की मौत हो गई. ड्राइवर ने ट्रक रोकने के लिए कहने पर स्पीड बढ़ा दी और ब्रेकर पर चढ़ा कर भागने लगा.


