Haryana DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी, मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

Haryana Employees DA Hike: हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बढ़ा हुआ डीए दिसंबर 2026 के वेतन के साथ मिलेगा। इस फैसले से करीब 5.38 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा।


