Nuh Accident: नूंह में बोलेरो और सवारियों से भरे टेंपो की भीषण टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची समेत दो की मौत

Haryana Accident News: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-अलवर रोड पर गांव मालब के पास बोलेरो और सवारियों से भरे टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


