Haryana News: सीएम सैनी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, दिया एकता का संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हर घर में आशा, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार हो।


