इस सबसे धीमी वंदे भारत एक्सप्रेस के साइड इफेक्ट, 15000 पैसेंजर्स का बदलेगा टाइमटेबल, 13 ट्रेनों पर असर

Bengaluru Goa Vande Bharat Express: नई यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु और गोवा को पश्चिमी घाट के खूबसूरत रास्तों से जोड़ेगी। इसकी शुरुआत होने से एक तरफ जहां यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा। वहीं दूसरी ओर 13 मौजूदा ट्रेनों के समय में बदलाव से करीब 15,000 यात्रियों का शेड्यूल प्रभावित होगा।

