किसने दिया ब्लैकलिस्ट एजेंसी को बिहार विधान परिषद बहाली का ठेका! ताजा खुलासे से सरकार के अंदर हड़कंप

Bihar Vidhan Parishad Bharti: बिहार विधान परिषद में हुई बहाली में गड़बड़ी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल पर सवाल उठने लगे हैं। इस घोटाले से बिहार सरकार की किरकिरी हो रही है। उधर, नई जानकारी सामने आई है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से काम लिया गया।


