रोहित शर्मा ने रच दिया नया इतिहास... न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी पीछे छूटे
रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड बारिश से प्रभावित मुकाबले में बना. न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 113 रनों पर सात विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन डीएलएस नियम के तहत शुभमन गिल ब्रिगेड मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही.

