दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी की जिद, इनकार पर 47 साल के शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

दिल्ली के वजीरपुर में 47 साल का शादीशुदा संदीप अपने दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी करना चाहता था. युवती के इनकार के बाद उसने फैक्ट्री में खुद को आग लगा ली. संदीप ने सुसाइड नोट में युवती से दोस्ती टूटने को अपनी मौत की वजह बताया.


