Delhi Showroom Fire: साउथ दिल्ली के KIA शोरूम में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख, 7 लोग झुलसे

Delhi KIA Showroom Fire News: दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित किआ कार शोरूम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोग घायल हुए, जबकि 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शोरूम में खड़ी कई कारें आग की चपेट में आ गईं।

