Delhi Fire News: दिल्ली में कार शोरूम में भीषण आग, 7 लोग झुलसे; 15 लोगों को बचाया गया

दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब में शुक्रवार को एक कार के शोरूम में भीषण आग लगने से 6 वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए और सात लोग बुरी तरह झुलस गए। राहत कार्य के दौरान इमारत की छत और पिछले हिस्से से करीब 15-19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उप जिलाधिकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि आग के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।


