Rajasthan Crime: गाय बेचने का किया विरोध तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस

राजस्थान के सीकर जिले में मर्डर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जीणमाता थाना इलाके में पति ने ही अपनी पत्नी की वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। यह मामला कोछोर गांव की सिखवालों की ढाणी का है।


