'प्रियंका को किनारे करने की कोशिश में राहुल गांधी', INDIA गठबंधन की रामलीला मैदान रैली के बाद BJP का बड़ा हमला

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर अपनी बहन प्रियंका गांधी को सियासी तौर पर किनारे करने का आरोप लगाया है। मॉक पार्लियामेंट से लेकर रैली तक के घटनाक्रम का हवाला देते हुए बीजेपी ने कांग्रेस में 'राहुल बनाम प्रियंका' की लड़ाई का दावा किया।


