दिल का ऑपरेशन सफल हुआ तो भक्त ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया 'सोने का दिल', बीमारी ठीक होते ही हाजिरी

Rajasthan News: हार्ट की बीमारी से उबरने के बाद जालौर के एक श्रद्धालु ने चित्तौड़गढ़ स्थित श्रीसांवलियाजी मंदिर में अनोखी भेंट अर्पित की। ऑपरेशन सफल होने को भगवान की कृपा मानते हुए श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को 21 ग्राम सोने से बना दिल का मॉडल चढ़ाया, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए से अधिक है।



