ओडिशा में भूस्खलन:सोते-सोते काल के गाल में समा गया पूरा परिवार, मलबे से निकले पांच शव; छह लोग अब भी लापता

Odisha ganjam landslide cyclone flood death toll Six People Missing ओडिशा के गंजाम जिले के घिड़ीपाबली गांव में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सात हो गई है, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनमें तीन बच्चे हैं। चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य में कुल 11 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा सरकार ने केंद्र से 2,526 करोड़ रुपये की सहायता और स्थायी आपदा प्रबंधन के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा है।
-(9)3.png)

