Gujarat News: 'गुजरात हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस को बम से उड़ा देंगे', ईमेल से मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Gujarat High Court News: गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य सचिवालय में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसके बाद न्यू सेक्रेटेरिएट परिसर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई।


