'ये मेरा घर है', लालू यादव के इतना बोलते ही शहाबुद्दीन के पोते की प्रतिक्रिया देखने लायक थी, ओसामा से मिले RJD सुप्रीमों

Lalu Yadav: कहते हैं कि राजनीति में रिश्तों की बर्फ कौन जाने कब पिघल जाए। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार के साथ संबंधों पर जमी बर्फ की मोटी चदर अब पिघलने लगी है। लालू यादव पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद पहली बार उनके घर सिवान पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।



