तेलंगाना में 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर, दाना किशोर को राज्यपाल का विशेष मुख्य सचिव बनाया, जयेश रंजन को भी नई जिम्मेदारी

Telangana IAS Transfers News: तेलंगाना में प्रशासनिक ढांचे को पुनर्गठित करने के मकसद से रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 12 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ IAS अफसर दाना किशोर को राज्यपाल का विशेष मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जो कि तीन दिन बाद रिटायर होने वाले हैं।
3.png)