Punjab News: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी

Punjab News: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को कथित तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने सिंगर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर उनके स्टेज शो बंद करवाने के साथ म्यूजिकल करियर बर्बाद करने की चेतावनी दी। कमल ग्रेवाल की शिकायत पर लुधियाना पुलिस ने 2 नवंबर को गिल्ली राणा और गैंग से कथित तौर पर जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


