बिहारः खाली कंटेनर में गुप्त तहखाने को देखकर हैरान रह गई बेगूसराय पुलिस, मेघालय से लाई जा रही विदेशी शराब

Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गहन वाहन चेकिंग के दौरान खाली कंटेनर के गुप्त तहखाने में छुपा कर लाई जा रही विदेशी शराब (Foreign liquor seized) की बड़ी खेप को जब्त किया है। मेघालय से शराब (Liquor Smuggled from Meghalaya) लाई जा रही थी।



