Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।


